गृहकर–जलकर वृद्धि पर पालिका कर्मियों ने एसडीएम से की मुलाकात, दुर्व्यवहार पर जताई चिंता

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur|Liberal media
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय व पालिका कर्मियों ने उपजिलाधिकारी प्रभात राय से मुलाकात कर गृहकर व जलकर में हुई वृद्धि को लेकर उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया।
कर्मचारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार की गई वृद्धि के विरोध में कुछ लोग पालिका कर्मियों व अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।
इस पर उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकारी कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights