गोला गोरखपुर में विराट हिंदू सम्मेलन में संतों और नेताओं ने संगठन पर दिया जोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला गोरखपुर। उपनगर गोला के वीएसएवी इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज अपने संस्कार और संस्कृति को भूल रहा है, इसी कारण हिंदुओं की स्थिति कमजोर होती जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है, तभी समाज सुरक्षित रह सकता है और सनातन राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

महंत राजू दास ने कहा कि जिस प्रकार राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह कृष्ण जन्मभूमि पर भी मंदिर निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने ही देश में दोयम दर्जे का नागरिक जैसा महसूस करना पड़ रहा है, इसी कारण संतों को समाज को जागृत करने के लिए आगे आना पड़ रहा है। उन्होंने धर्मांतरण, जनसांख्यिकीय बदलाव और हिंदुओं की घटती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की।

सम्मेलन में रंगमहल अयोध्या के महंत रामशरण दास ने कहा कि मन, बुद

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights