Govardhan, Mathura | Liberal Media
गोवर्धन चौराहे से दबंगई की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार की रात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम को वायरल हुआ, जिसमें एक ऑटो चालक रमन को सरेआम पीटा जाता दिख रहा है।
जानकारी के अनुसार, रमन अपनी पत्नी को लेने चौराहे पर ऑटो खड़ा किए हुए था। तभी एक दबंग युवक उसके पास आया और ऑटो का परमिट मांगा। जब रमन ने सच्चाई बताई, तो दबंग युवक आग-बबूला हो गया और बीच सड़क पर उसे बेरहमी से पीटने लगा। घूंसे, लातें और गालियों से की गई यह पिटाई तमाशबीन बने राहगीरों की नजरों के सामने हुई और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या गोवर्धन चौराहा अब दबंगों के हवाले है और आम आदमी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई की सूचना नहीं दी है।








