अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार गौवंश को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मुंडा पांडे की ओर ले जा रहे चार युवकों को गुलाबबाड़ी चुंगी पर पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद के गौ-रक्षा प्रमुख जतिन प्रजापति द्वारा की गई।
मामले की जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना को दी गई, जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी कटघर को तत्काल अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को कटघर थाने में बैठा लिया गया।
पुलिस की मौजूदगी में पकड़े गए गौवंश को नगर निगम की कान्हा गौशाला, लकड़ी फाजलपुर भेज दिया गया। वहीं दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर गौ-रक्षा प्रमुख जतिन प्रजापति के साथ अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक भारद्वाज, गंगा राणा, रोहित सैनी, क्रिश शर्मा, दीपक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर करणी सेना के पदाधिकारी और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए थे।








