महाराष्ट्र के जालना नगर निगम चुनाव में पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पांगारकर ने जीत दर्ज की है। पांगारकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ा था और मतगणना के बाद विजयी घोषित किए गए।
जीत के बाद पांगारकर ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके मामले में श्रीकांत पांगारकर आरोपी हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इस जीत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। चुनावी प्रक्रिया और आपराधिक मामलों से जुड़े आरोपियों के राजनीति में प्रवेश को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।








