गौरक्षक “फरसा वाले बाबा” की कुचलकर हत्या, एक आरोपी पकड़ा

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा में ब्रज के विख्यात गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की तड़के सुबह दर्दनाक हत्या कर दी गई। आरोप है कि गौ तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बाबा गौ तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास की बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights