गोरखपुर: सिक्किम ने पटना को हराकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती

By Liberal Media

Published On:

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने एवीएफसी क्लब पटना को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सिक्किम टीम को विजेता बनने पर एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता पटना को 51 हजार रुपये मिले। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद टाई ब्रेकर से निर्णय हुआ। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह और उद्योगपति अनिल सिंह रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights