गोरखपुर: नागरिक सुरक्षा कोर का 63वां स्थापना दिवस, सोशल मीडिया व आईटी टीम गठन पर जोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर: नागरिक सुरक्षा कोर का 63वां स्थापना दिवस, सोशल मीडिया व आईटी टीम गठन पर जोर

गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) गोरखपुर का 63वां स्थापना दिवस रूट मार्च व वार्डन सम्मान समारोह के साथ मनाया गया। एमएसआई इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा दीपक मीणा ने सोशल मीडिया को जनजागरूकता का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सिविल डिफेंस के लिए समर्पित आईटी टीम गठन पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व व्हाट्सएप के जरिए आपदा प्रबंधन, ब्लैकआउट, प्राथमिक उपचार व अग्नि सुरक्षा की जानकारी आमजन तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने बच्चों को आपात स्थितियों में जागरूक करने की आवश्यकता भी बताई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने अफवाहों पर नियंत्रण के लिए सही व समयबद्ध सूचना प्रसारित करने पर बल दिया, जबकि सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने ग्राम व वार्ड स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप बनाने का सुझाव दिया।

समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नीरज श्रीवास्तव सहित कई वार्डनों व स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights