भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आगमन होने जा रहा है। 5 जनवरी को वे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की पूरी रूपरेखा भाजपा के क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ महानगर इकाई द्वारा तैयार कर ली गई है। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। शहर भर में होर्डिंग और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का करीब 80 स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इसकी जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है।








