गोरखपुर में सपा नेता पर फायरिंग, चचेरे भाई पर आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता अमरेंद्र निषाद पर गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमरेंद्र निषाद ने अपने चचेरे भाई रविंद्र निषाद पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गनीमत रही कि गोली उनके सीने को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरेंद्र निषाद और उनकी माता राजमती निषाद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights