गोरखपुर में जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

GORAKHPUR
LIBERAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा दुबौली में जमीनी विवाद को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई। इसी दौरान सूरज उर्फ गोलू ने अवैध रूप से बंदूक निकालकर पंकज चौधरी उर्फ पंकज निषाद को गोली मार दी। गोली लगते ही पंकज निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमलावर पक्ष द्वारा पंकज के भाई रामनाथ पर फावड़े से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद मृतक पंकज की पत्नी सरिता देवी, दो पुत्रियां अनुष्का और श्रेया तथा पुत्र कार्तिक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गोली चलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया और ग्रामीण दहशत में आ गए।

मौके पर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights