गोरखपुर: मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाला गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हट्टीमाता मंदिर से चोरी हुए आभूषणों के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 23 दिसंबर की रात मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट चोरी किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू उर्फ इसराइल अंसारी पुत्र सिकंदर अंसारी निवासी कुशीनगर हाल निवासी हुसैनाबाद, गोरखनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पीली धातु का मुकुट, सफेद धातु के छोटे-बड़े छत्र, पीली धातु का मांग टीका, 370 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल मुकेश कुमार बिंद शामिल रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights