गोरखपुर महोत्सव 2026 में ग्रीन ऑस्कर विजेता माइक पांडेय की फिल्मों का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव 2026 के तहत लगातार चौथे वर्ष तीन दिवसीय वाइल्ड लाइफ, एनवायरनमेंट एवं इको-टूरिज्म फिल्मोत्सव का आयोजन 11 से 13 जनवरी तक किया जाएगा। यह फिल्मोत्सव योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद रवि किशन शुक्ला करेंगे।

फिल्मोत्सव का आयोजन गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन तथा गोरखपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव एवं हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर जैक्सन वाइल्ड 2024 लिगेसी अवार्ड से सम्मानित एवं तीन बार ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त विश्वविख्यात वाइल्ड लाइफ फिल्म निर्माता-निर्देशक माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके साथ ही गोरखपुर नगर निगम की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहलों को दर्शाने वाली फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights