गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का भव्य उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक विमलेश पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ऐसे आयोजन सीमित और फूहड़ता तक सिमटे रहते थे, जबकि वर्तमान सरकार में देश की विरासत, संस्कृति और सभ्यता को संजोते हुए महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।
मंत्री ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बुक स्टॉल, औद्योगिक विकास से जुड़े स्टॉल और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को जानकारी भी मिल रही








