गोरखपुर: जय श्री लान मैरिज हाउस में होली मिलन समारोह आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – गोरखपुर | LIBERAL MEDIA

गोरखपुर के झंगहा-बरही रोड स्थित जय श्री लान मैरिज हाउस में वरिष्ठ समाजसेवी पंडित एस.के. शर्मा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

इस अवसर पर पंडित एस.के. शर्मा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को एकजुट होकर भेदभाव मिटाने और प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है।

समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights