गोरखपुर (गोला): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ Liberal Media की टीम को मिली जानकारी के अनुसार, एक मेडिकल स्टोर के पीछे चल रहे अवैध प्रसव केंद्र में डिलीवरी के दौरान 28 वर्षीय महिला लाली गौड़ की मौत हो गई।
परिजनों ने लगाया लापरवाही और साक्ष्य मिटाने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद संचालिका ने उसे रेफर नहीं किया। आरोप है कि ‘पेट दबाकर’ जबरन बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) हुआ।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
थाने के पास ही संचालित इस अवैध सेंटर पर हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद आरोपी संचालिका ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। फिलहाल, नवजात बच्ची एक निजी अस्पताल में भर्ती है।








