Gorakhpur | Liberal Media
गोरखपुर (गोला)। गोला तहसील परिसर में मां की संपत्ति की वसीयत को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच दिनदहाड़े मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गोला के घोड़ालोटन वार्ड नंबर 2 निवासी मनोज मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया और राजा मद्धेशिया स्वर्गीय बाबुमन मद्धेशिया के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद उनकी पत्नी छोटे बेटे राजा के साथ रहने लगीं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा और छोटा भाई अपनी मां को लेकर तहसील पहुंचे थे, जहां मां के हिस्से की संपत्ति की रजिस्ट्री की तैयारी चल रही थी।
इसकी जानकारी मिलते ही मझला भाई प्रदीप भी तहसील पहुंच गया और रजिस्ट्री का विरोध करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नोकझोंक मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ा और छोटा भाई मिलकर मझले भाई की पिटाई करने लगे। तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप किया
गोला तहसील में भाइयों के बीच बवाल, वसीयत को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल
Published On:
Date:








