गोला: नगर पंचायत में ट्रामेल मशीन पहुंची, कूड़ा निस्तारण में मिलेगा बड़ा सहयोग

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। नगर पंचायत में वर्षों से जारी कूड़े के निस्तारण की समस्या को जल्द ही राहत मिलने वाली है। स्थानीय प्रशासन ने लगभग 35 लाख रुपये की लागत से ट्रामेल मशीन मंगवाई है, जो घरों से आने वाले कचरे में से सूखा और गीला कचरा अलग करेगी।

अलग किए गए सूखे कचरे को एमआरएफ सेंटर भेजकर रिसाइकिल किया जाएगा, जिससे कूड़े का निस्तारण सुचारू रूप से होगा। मशीन अभी फायर स्टेशन परिसर में पहुंच चुकी है और जल्द ही कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित की जाएगी।

नगर पंचायत के सभासदों ने मशीन के आगमन पर खुशी व्यक्त की है। अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने में मशीन काम करना शुरू कर देगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights