गोला में हिंदू सम्मेलन के प्रचार हेतु भव्य बाइक रैली निकाली गई

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर/गोला। आगामी 3 जनवरी 2026 को वीएसएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के जनजागरण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में किया गया।

बाइक रैली वीएसएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

आयोजन समिति ने बताया कि 2 जनवरी को कलश यात्रा एवं भूमि पूजन किया जाएगा, जबकि 3 जनवरी को होने वाले सम्मेलन में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास मुख्य वक्ता और रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर रामशरण दास जी महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे। नगरवासियों से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights