वाराणसी: ठंड में मवेशियों की सुरक्षा के लिए गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण, खंड विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। जिले में भीषण ठंड के बीच प्रशासन ने मवेशियों की सुरक्षा और देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम सतेंद्र कुमार के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने देर रात ठठरा, बड़ौरा और बरियारपुर गांव स्थित गौआश्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने मवेशियों के ठंड से बचाव, अलाव की व्यवस्था, तिरपाल या बोरे से ढकने की स्थिति, खान-पान और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मातहत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी गौआश्रय केंद्रों पर नियमित अलाव जलाया जाए, पर्याप्त भूसा, पानी और चारा उपलब्ध रहे, और मवेशियों के स्वास्थ्य की निगरानी निरंतर की जाए।

खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी आश्रय केंद्र में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक केंद्र का दैनिक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए। उनका कहना था कि शासन की मंशा है कि जिले के सभी गौआश्रय केंद्रों में मवेशियों को ठंड से राहत और समुचित देखभाल मिले।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights