गोवा में विदेशी पर्यटकों के साथ जबरन सेल्फी पर सख्ती, पुलिस करेगी कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोवा। गोवा में विदेशी पर्यटकों की निजता से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति विदेशी पर्यटकों की तस्वीरें खींचने या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विदेशी महिलाओं के साथ जबरन सेल्फी लेने, उनकी तस्वीरें खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई मामलों में पर्यटकों को असहज करने और जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के आरोप सामने आए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, बिना सहमति किसी भी विदेशी पर्यटक की तस्वीर लेना कानूनन अपराध है। हाल ही में ऐसे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो विदेशी पर्यटकों की बिना अनुमति तस्वीरें ले रहे थे।
पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights