मुरादाबाद जनपद के थाना मुंडापांडे क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मुंडापांडे के ग्राम अक्का पांडे स्थित सरकारी गौशाला की बदहाल स्थिति और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय गौरक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ साबरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ साबरी को यह जानकारी भारतीय गौरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह ने दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाता की सेवा केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल उलट है। गौशाला में चारा, पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गोवंश की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।
संगठन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला के संचालन के लिए मिलने वाले सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की








