घाटमपुर सीएचसी में ‘भोले बाबा की रसोई’ बना मानवता का प्रतीक, मरीजों को राहत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर नगर, घाटमपुर। समाजसेवी संतोष टोपा की पहल पर चल रही “भोले बाबा की रसोई” सीएचसी घाटमपुर में जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमामदारों के लिए बड़ी राहत बन गई है। हर सोमवार भोले बाबा को भोग अर्पित कर प्रसाद स्वरूप पौष्टिक भोजन वितरित किया जाता है।

रसोई अब केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहयोग से चलने वाला सामाजिक अभियान बन चुकी है। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों द्वारा पानी की टंकी जैसी सुविधाएं दान की गई हैं। 1 जनवरी 2026 को नववर्ष के अवसर पर बृहद खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

भोले बाबा की रसोई यह संदेश दे रही है कि सच्ची भक्ति भूखे को भोजन और जरूरतमंद को सहारा देने में है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights