घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की फावड़े से हत्या, आरोपी हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापुर में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी पति राजू सैनी को मौके से हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका पूनम सैनी और उसके पति राजू सैनी के बीच खाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को दोनों घर के पास खेत पर थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान राजू सैनी ने पूनम के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के बेटे अंश पुत्र राजू ने पुलिस को दी तहरीर में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना को लेकर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights