आगरा – थाना अछनेरा क्षेत्र के नयावास में सोमवार सुबह एक महिला का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। महिला के सिर पर चोट के स्पष्ट निशान देखे गए।
मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत पहुँचकर जांच में जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
पुलिस ने महिला के पति को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है।








