घंटाघर रैन बसेरे में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज़, दिए तत्काल सुधार के निर्देश

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर नगर। अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने घंटाघर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं। निरीक्षण में रैन बसेरे में न तो पेयजल, शौचालय और रसोई की व्यवस्था मिली और न ही बिस्तर व कंबलों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि रैन बसेरे में रात्रि निवास करने वालों से अवैध रूप से 20 रुपये वसूले जा रहे थे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और जोनल अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रैन बसेरे की सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं। किसी भी प्रकार की धनराशि लेने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को सभी रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण कर स्वच्छ बिस्तर, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, इमरजेंसी लाइट और अलाव जैसी सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights