घने कोहरे में बड़ा हादसा, कंटेनर ने टैंकर में मारी टक्कर, चालक की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद | लिबरल मीडिया

मुरादाबाद में घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देर रात पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लखनऊ–दिल्ली नेशनल हाईवे पर चल रहा एक कंटेनर आगे जा रहे टैंकर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा सीएनजी पंप के पास उस समय हुआ जब हाईवे पर कोहरा बेहद घना था और दृश्यता काफी कम थी। मृतक कंटेनर चालक की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में हुई है। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया गया। इसके बाद यातायात को सुचारु कराया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद हाईवे पर घने कोहरे में वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights