हमीरपुर जिले में अचानक तापमान गिरने से भीषण ठंड और घना कोहरा छा गया है। पारा गिरकर करीब 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के चलते दृश्यता महज 5 मीटर रह गई है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि रेल पटरियों पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। ठंड और कोहरे से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
घने कोहरे की चादर में लिपटा हमीरपुर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Published On:
Date:








