रविवार सुबह करीब 6 बजे आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास बने डायवर्जन प्वाइंट पर टाइल्स से लदा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लोडर चालक आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। लोडर पलटते ही कोहरे की वजह से वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
इसी दौरान जयपुर से लखनऊ जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस चालक जितेंद्र कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस परिचालक हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि परिचालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया








