ग्रामीण रोजगार व योजनाओं को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

आजमगढ़। लालगंज विकासखंड के सिकरौरा गांव में ग्राम प्रधान उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीण रोजगार एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। ग्राम विकास अधिकारी अमित यादव ने सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी (बीबीजी राम जी) ग्रामीण रोजगार गारंटी किया गया है, जिसमें कार्य का भुगतान 15 दिन के भीतर होगा। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और पेंशन, आवास सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights