बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जनपद में रसोई गैस को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी के आरोपों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
सदर तहसील क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब महंगे दामों पर सिलेंडर बेचे जाने और कथित कालाबाजारी का विरोध करने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि एजेंसी संचालक के गुर्गों ने भीड़ के बीच युवक को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवक को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एजेंसी पर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है और विरोध करने पर मारपीट की जा रही है।
उपभोक्ताओं के अनुसार, सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है, जबकि कुछ लोगों को महंगे दामों पर सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
गैस के लिए हाहाकार, कालाबाजारी का विरोध करने पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Published On:
Date:








