कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत से मानव कंकाल बरामद हुआ। कंकाल की हालत इतनी भयावह थी कि सिर का धड़, हाथ और पैर की हड्डियां अलग-अलग अवस्था में पड़ी मिलीं।
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव में गन्ना कटाई के दौरान मजदूरों की नजर कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर आग की तरह फैली और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालात की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल कंकाल की पहचान और मौत के कारणों को लेकर रहस्य बरकरार है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है, लेकिन खेत में मिला यह कंकाल कई असहज सवाल खड़े कर रहा है।
गन्ने के खेत में मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में सनसनी
Published On:
Date:








