Mau | Liberal Media
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जमानत के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को खादगोदाम टड़ियाव के पास स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात की गई थी, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि यह वारदात आजमगढ़ जेल में बंद दो गैंगेस्टर अपराधियों की जमानत के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से की गई थी। पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक इलामारन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी








