मऊ। गैंगेस्टर एक्ट के तहत मऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंग लीडर द्वारा अपराध से अर्जित कर अपने परिजनों के नाम विभिन्न बैंक खातों में जमा कराई गई कुल ₹83,90,520 की धनराशि को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जांच में सामने आया कि अभियुक्त होजैफा नसीम ने यह रकम अपनी मां और बहनों के नाम एफडी व खातों में जमा कराई थी। साक्ष्यों के आधार पर जिलाधिकारी मऊ के आदेश पर 29 दिसंबर 2025 को पूरी धनराशि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर ली गई। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़








