मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप की एक गंभीर घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गुरुवार सुबह तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे घटित हुई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मुहम्मदाबाद गोहना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
बुधवार तड़के करीब 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आजमगढ़ हाईवे स्थित क्यामुद्दीनपुर मोड़ के पास पहुंची, जहां तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम अमित उर्फ सूरज (22 वर्ष) निवासी ग्राम शेख अहमदपुर, किशन कुमार (19 वर्ष) निवासी ग्राम क्यामुद्दीनपुर तथा तारकेश्वर कुमार उर्फ तोता (25 वर्ष) निवासी ग्राम सोहराबपुर, बताया।








