क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

एडीसीपी क्राइम आदित्य सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो मास्टरमाइंड विनय और विनोद को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देश के 6 राज्यों के विभिन्न हिस्सों में हजारों लोगों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आगरा के कई लोगों ने भी फर्जी वेबसाइट के जरिए पैसे ऐंठे जाने की शिकायत की थी।

आरोपियों ने क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया और फर्जी प्लेटफॉर्म बनाकर उनसे निवेश करवाया। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में यह एक बड़ा और संगठित गैंग निकला, जो देशभर में सेमिनार आयोजित कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनोद पर बागपत जिले में पहले से कई मुकदमे दर्ज

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights