गाजियाबाद वैशाली में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल पार्क में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और बांग्लादेश का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights