गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता को तलवार वितरित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना वीडियो में कैद होने के बाद सामने आई।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया। कुल 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 16 नामजद अभियुक्त हैं।








