गाजियाबाद। राजनगर स्थित गौर सेंट्रल मॉल में एक युवक ने बिना पंडित और बारात के युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे प्रपोज किया। मॉल के अंदर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक खुलेआम युवती को प्रपोज करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के लिए वहां मौजूद लोग भी जमा हो गए। यह अनोखा और फिल्मी अंदाज़ चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि आज का युवा वह सब कर रहा है, जो कभी केवल फिल्मों तक ही सीमित था।









