गाजा में शांति सेना भेजने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने जताया पाकिस्तान के प्रति आभार

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
वाशिंगटन। गाजा में शांति स्थापना के प्रयासों के तहत सेना भेजने के प्रस्ताव को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रति आभार व्यक्त किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इस दिशा में भागीदारी या कम से कम इस पर विचार किए जाने का प्रस्ताव सराहनीय है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्को रुबियो ने कहा, “हम पाकिस्तान के आभारी हैं कि उसने गाजा में शांति सेना भेजने के प्रस्ताव का हिस्सा बनने या इस पर विचार करने की पहल की।” अमेरिका इस मुद्दे पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से लगातार बातचीत कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक अमेरिका गाजा में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए वहां शांति बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बना रहा है और इस क्रम में पाकिस्तान की भूमिका को अहम माना जा रहा है। अमेरिका का मानना है कि क्षेत्रीय सहयोग से ही गाजा संकट का स्थायी समाधान संभव है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights