गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र कलक्ट्रेट फसाड लाइट्स से जगमगाया

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसी क्रम में कलक्ट्रेट शाहजहांपुर भवन को तिरंगे के रंगों वाली फसाड लाइट्स से रोशन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
रात होते ही कलक्ट्रेट भवन पर लगी विशेष लाइटिंग ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लाल, सफेद और हरे रंग की रोशनी में नहाया कलक्ट्रेट भवन राष्ट्रीय पर्व के उत्साह और गौरव का प्रतीक बना। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहर को सजाने-संवारने का कार्य तेजी से जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights