गढ़ी मंदिर धर्मशाला में रामलीला समिति चुनाव की सरगर्मी शुरू

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा/मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति के त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया गढ़ी मंदिर धर्मशाला में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए तीन दिग्गजों—जागेश अग्रवाल, महेश गुप्ता और अशोक घरौटिया—ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है।

वहीं सदस्य पदों के लिए 25 सीटों के मुकाबले 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया। चुनाव अधिकारी शरद गर्ग और राजीव अग्रवाल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव को लेकर समिति परिसर में दिनभर चर्चा और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights