नई दिल्ली। इस वर्ष वैलेंटाइन वीक के दौरान देश में खरीदारी के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार फूल, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट आइटम्स की तुलना में कंडोम समेत सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 7 से 14 फरवरी के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी और वैलेंटाइन-डे के दिन लोगों ने वर्ष 2025 की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक ऑर्डर किए। इसके अलावा ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती जीवनशैली, रिश्तों के प्रति खुलापन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण ऐसे उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है।
बताया जा रहा है कि महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों से भी बड़ी संख्या में ऑर्डर प्राप्त हुए, जो समाज में बदलते व्यवहार और उपभोक्ता प्राथमिकताओं का संकेत माना जा रहा है।
फूलों से ज्यादा बिके कंडोम, वैलेंटाइन वीक में बदला ट्रेंड
Published On:








