फूल बंगले में विराजमान हुए बांके बिहारी, भक्तों को देंगे शीतल दर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन | LIBERAL MEDIA
मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकाल की शुरुआत के साथ ही फूल बंगला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। अब अगले करीब चार माह तक ठाकुर जी देसी-विदेशी फूलों से सजे भव्य फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
देशभर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए भगवान को शीतलता प्रदान करने की परंपरा के तहत यह विशेष आयोजन किया जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी से शुरू होकर हरियाली अमावस्या तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम अलग-अलग फूल बंगले सजाए जाते हैं।
मंदिर प्रांगण को मोगरा, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जूही, चंपा, केतकी और कमल सहित देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से सजाया जाता है। एक समय के फूल बंगले को सजाने में करीब 1000 किलो फूलों का उपयोग होता है, जिसे लगभग 25 कारीगर 8 घंटे में तैयार करते हैं।
बताया जाता है कि इस महोत्सव के दौरान करीब 100 से अधिक दिनों में 200 से ज्यादा फूल बंगले सजाए जाते हैं। एक फूल बंगले की सजावट पर करीब 11 लाख रुपये तक का खर्च आता है,

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights