फोम के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

AGRA / LIBERAL MEDIA

आगरा। नाई की मंडी थाना क्षेत्र के नेहरा गली में स्थित फोम के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब 13 फुट लंबी पाइप जोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से गोदाम में रखा फोम जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के सही कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

फायर विभाग व पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और स्थिति सामान्य होने के बाद लौट गई। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights