फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नया बांस में खेत पर पानी लगाते समय ग्राम प्रधान के परिवार पर हमला हुआ। हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए। घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह और आरोपियों की पहचान पर पुलिस की जांच जारी है।
फिरोजाबाद: नारखी में ग्राम प्रधान परिवार पर हमला, आधा दर्जन घायल
Published On:
Date:








