फिरोजाबाद: मरघटी जलालपुर में जलभराव को लेकर किसानों का तहसील कार्यालय पर धरना

By Liberal Media

Published On:

Date:

शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव मरघटी जलालपुर में जलभराव की समस्या को लेकर किसान यूनियन और ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या के समाधान की मांग की।

एसडीएम ने कुछ नेताओं को कार्यालय में बुलाया, लेकिन उन्होंने अन्दर जाने से इंकार कर दिया और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। अंततः एसडीएम को बाहर आकर ग्रामीणों की बात सुननी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights