फिरोजाबाद। सरकारी योजना के तहत किसानों को मिलने वाली खाद को खाद माफियाओं के हवाले किए जाने का आरोप सामने आया है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति जफराबाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर और लोडर में खाद लोड कर ले जाते हुए दिखाया गया है।
आरोप है कि समिति सचिव द्वारा किसानों को दिनभर लाइन में खड़ा रखा जाता है, जबकि खाद सुबह ही ब्लैक में खाद माफियाओं को बेच दी जाती है। इससे किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में आक्रोश है और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध धंधा चलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
मामले में कार्रवाई को लेकर अब प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।









