देवरिया ने रुद्रपुर को 68 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला गोरखपुर। बड़हलगंज के डेरवा खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच में देवरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्रपुर को 68 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के गोलू ने पांच छक्के और चार चौकों की मदद से 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर की टीम 12 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 80 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोलू को दिया गया। मुकाबले से पूर्व उद्योगपति व भाजपा नेता पंकज सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights