फतेहगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

फतेहगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

फतेहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के रसिन गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू (35), राजा बाबू (33) और अर्जुन (32) कालिंजर थाना क्षेत्र के नीबी बिरौना में निर्माणाधीन मकानों की शटरिंग का काम देखने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे पर्यटक मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास कडेली नदी तट स्थित नट बाबा स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नरैनी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजा बाबू को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights